सेवा संकल्प अभियान
सेवा संकल्प अभियान
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कल, दिनांक 19.09.2026 को सेठ पदम चंद जैन संस्थान में लिखित सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।
दिनांक: 19.09.2026
समय: दोपहर 1:00 बजे
स्थान: सेमिनार हॉल, सेठ पदम चंद जैन संस्थान
प्रत्येक संस्थान/विभाग से अधिकतम 03 प्रतिभागी ही प्रतियोगिता में भाग ले सकेंगे।
सभी संबंधित प्रतिभागियों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने का अनुरोध है।
- A
ललित कला संस्थान में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें संस्थान के बीएफए, एमएफए के छात्रों ने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्र अपनी कल्पना के माध्यम से बनाए, इस चित्रकला प्रतियोगिता में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर विकसित भारत 2047 की संकल्पना के तहत 165 छात्रों ने भाग लिया तथा अपने चित्र तैयार किये,
यह प्रतियोगिता विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर आशुरानी जी की प्रेरणा से व कुलसचिव श्री अजय मिश्रा जी के सहयोग से तथा ललित कला संस्थान के निदेशक प्रोफेसर संजय चौधरी जी के नेतृत्व में आयोजित की गई है प्रतियोगिता के संयोजक उपनिदेशक डॉ मनोज कुमार ने बताया कि 22 सितंबर को फाइनल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी जिसमें शामिल होने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र तथा विजेता छात्रों को पुरस्कृत किया जाएगा, इस अवसर पर डॉ अरविंद कुमार राजपूत डॉ शार्दुल मिश्र डॉ शीतल शर्मा पंडित देवाशीष गांगुली देवेंद्र कुमार सिंह दीपक कुलश्रेष्ठ, डॉ वंदना, डॉ कल्याणी गुप्ता आदि ने सहयोग किया